इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम

बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम

20 Nov 2026

ढाका, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण हैं। आगजनी और बमबारी की घटनाएं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में घरवापसी की घोषणा के बाद से उनकी पार्टी अवामी लीग और सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़पें शुरू होने से आम आदमी की मुसीबत बढ़ गई है। आगजनी की ताजा घटना विदेश राज्यमंत्री हुमांयू कबीर के घर के बाहर हुई है। वहीं एक नेता के घर को बम से निशाना बनाया गया। छात्र विद्रोह और शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद सरकार अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा चुकी है।


प्रोथोम अलो, ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार आज तड़के सिलहट शहर के दरियापारा इलाके में विदेश राज्यमंत्री हुमायूं कबीर के घर की ओर जाने वाली गली के मुख्य गेट पर कुछ लोगों ने आग लगा दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।


पुलिस ने बताया कि इस गली में तीन-चार घर हैं, जिनमें राज्यमंत्री का घर भी शामिल है। सुबह 3:00 से 3:30 बजे के बीच हमलावरों ने गली के मुख्य गेट के अंदर पॉलीथीन जैसी चीजों में आग लगा दी। सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (सीटीएसबी और मीडिया) मो. अफजल हुसैन ने कहा कि इस घटना में किसी देसी बम का इस्तेमाल नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "पॉलीथीन जैसी चीजें जलाई गईं। यह कोई पेट्रोल बम नहीं था।"


उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस संबंध में सिलहट फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि विभाग को गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह के बीच सिलहट में कहीं भी आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली।


सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (मीडिया) अफजल हुसैन ने बताया कि उपद्रवियों ने कपड़ों के टुकड़ों में आग लगा दी। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घर में राज्यमंत्री के चाचा और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। जब राज्यमंत्री सिलहट आते हैं, तो वे यहीं ठहरते हैं। उनके शुक्रवार दोपहर बाद सिलहट पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्यमंत्री के घर के बाहर आग लगने की खबर मिलने के बाद सिलहट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रजाउल हसन कोयेस लुधी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे।


इससे पहले नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) से संबद्ध संगठन 'जातीय स्वेच्छासेवक शक्ति' के संयोजक और भेदभाव-विरोधी छात्र आंदोलन के पूर्व समन्वयक माहिन सरकार के गांव स्थित घर पर पेट्रोल बम फेंकने की भी खबर आई। इस वजह से घर के प्रवेश द्वार पर आग लग गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे उपजिला के शेरनगर गांव में हुई। घटना के समय माहिन ढाका में थे। घर पर उनके बीमार माता-पिता मौजूद थे। माहिन सरकार ने आरोप लगाया है कि अवामी लीग के सदस्य लंबे समय से उनके घर में आग लगाने की धमकी दे रहे थे।


पुलिस आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में 7 से 18 नवंबर के बीच 78 जगहों पर देसी बम धमाके हुए, जबकि इन 12 दिनों में 74 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इन घटनाओं के संबंध में पूरे देश में कुल 38 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अब तक इन मामलों में 63 लोगों को गिरफ्तार किया है। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान पुलिस के तीन प्रतिष्ठानों में भी आग लगाई गई और उनमें तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा 18 गाड़ियों में आगजनी, दो प्रतिष्ठानों में देसी बम धमाके और एक गाड़ी के देसी बम धमाके में क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी सामने आई हैं।


इस बीच 19 नवंबर को देश के 16 जिलों में सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों तथा गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें गोपालगंज में बीएनपी के एक सांसद के घर पर हुआ हमला भी शामिल है। यह घटनाएं गोपालगंज, चट्टोग्राम, गाजीपुर, नटोर, मयमनसिंह, तंगैल, किशोरगंज, चांदपुर, नारायणगंज, नेत्रकोना, राजशाही, पंचगढ़, रंगपुर, पबना, सुनामगंज और सिलहट जिले में हुई हैं।


अधिकारियों का दावा है कि हमलावर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे थे। खुफिया सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में पुलिस थानों और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर और हमले हो सकते हैं। यही नहीं सड़क और जलमार्ग से होने वाले आवागमन को बाधित करने की साजिश रची गई है। पुलिस ने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए राज्य के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजमार्गों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


पुलिस मुख्यालय की प्रवक्ता कमरम मुनीरा ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रतिबंधित संगठन के आयोजित कार्यक्रमों की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक सुरक्षा में बाधा डालने या तोड़फोड़ और हिंसा करने की कोशिश करता है, तो मौजूदा कानूनों के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजधानी ढाका के गाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज भी अशांति है। गाजीपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आंदोलनकारी कर्मचारी नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी है। तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाजीपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर मोहम्मद आशिक सईद ने इसकी पुष्टि की है।

Latest News