इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
आईआईटी जोधपुर का ध्यान और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को लेकर शोध

आईआईटी जोधपुर का ध्यान और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को लेकर शोध

18 Nov 2026

जोधपुर, 18 नवम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के वैज्ञानिकों ने ध्यान और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को लेकर एक महत्वपूर्ण शोध किया है। इसमें ध्यान के दौरान शरीर में होने वाले जैविक बदलावों और मस्तिष्क पर असर डालने वाली 438 अलग-अलग दवाओं से संबंधित जैविक प्रभावों के बीच महत्वपूर्ण समानताएं सामने आई हैं। शोध से यह समझने में मदद मिल सकती है कि ध्यान शरीर और मस्तिष्क की विभिन्न प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित करता है।


यह शोध अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका फ्रंटियर्स इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस में 9 नवंबर को प्रकाशित हुआ है। अध्ययन आईआईटी जोधपुर के जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग की प्रोफेसर मिताली मुखर्जी ने अपनी शोधार्थी अदिति जोशी के साथ किया। इसमें इसी विभाग के डॉ. विग्नेश मुरलीधरन और संस्थान के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व छात्र दीप पटेल ने भी सहयोग किया। शोधकर्ताओं ने इनर इंजीनियरिंग ध्यान कार्यक्रम में शामिल 106 लोगों के पहले से उपलब्ध वैज्ञानिक आंकड़ों का अध्ययन किया। इसके लिए 389 जैविक नमूनों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। नमूने ध्यान कार्यक्रम शुरू होने से पहले, आठ सप्ताह की तैयारी के बाद, आठ दिवसीय ध्यान शिविर के बाद और तीन महीने बाद अलग-अलग चरणों में एकत्र किए गए थे।


वैज्ञानिकों ने इन आंकड़ों के माध्यम से शरीर में जीन की गतिविधियों में होने वाले बदलावों को समझने का प्रयास किया। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने आधुनिक कंप्यूटर आधारित कनेक्टिविटी मैप तकनीक का उपयोग कर ध्यान से जुड़े जैविक बदलावों की तुलना दवाओं से संबंधित वैज्ञानिक आंकड़ों से की। इसमें 438 दवाओं से जुड़े जैविक प्रभावों के साथ महत्वपूर्ण संबंध सामने आए। इनमें मस्तिष्क में संदेशों के आदान-प्रदान को नियंत्रित करने वाले गाबा, ग्लूटामेट, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे रासायनिक तत्वों से संबंधित प्रक्रियाएं प्रमुख रहीं। शोध में संकेत मिले कि ध्यान के अलग-अलग चरणों में इन रासायनिक प्रणालियों से जुड़ी जैविक गतिविधियों में बदलाव हो सकते हैं। शुरुआती तैयारी के दौरान गाबा और डोपामिन से संबंधित प्रक्रियाओं के संकेत मिले, जबकि गहन ध्यान के दौरान गाबा, ग्लूटामेट, डोपामिन, सेरोटोनिन और कैल्शियम चैनल से जुड़ी प्रक्रियाओं के साथ संबंध सामने आए।


शोध का एक महत्वपूर्ण पहलू मस्तिष्क की सक्रियता और उसे नियंत्रित करने वाली प्रक्रियाओं के बीच संतुलन को समझना रहा। इसके लिए वैज्ञानिकों ने पूर्व में प्रकाशित उन अध्ययनों के निष्कर्षों का भी विश्लेषण किया, जिनमें दवाओं के मस्तिष्क पर प्रभाव का अध्ययन चुंबकीय तरंगों पर आधारित तकनीक से किया गया था। इस विश्लेषण में 75 दवाओं, उनकी 55 श्रेणियों और मस्तिष्क की गतिविधियों से जुड़े 21 मापदंडों को शामिल किया गया। अध्ययन में यह भी सामने आया कि ध्यान से जुड़े जैविक बदलाव हर व्यक्ति में समान होना जरूरी नहीं है। व्यक्ति की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति और ध्यान के अभ्यास की अवधि के अनुसार इसके प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं।


दवाओं का विकल्प नहीं है ध्यानशोध में नींद की समस्या में इस्तेमाल होने वाली दवा जोलपिडेम से संबंधित जैविक प्रक्रियाओं के साथ भी समानताएं मिलीं। हालांकि, शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि इसका अर्थ यह नहीं है कि ध्यान किसी दवा की तरह काम करता है या चिकित्सा उपचार का विकल्प बन सकता है। अध्ययन केवल ध्यान और कुछ दवाओं से जुड़ी समान जैविक प्रक्रियाओं की ओर संकेत करता है। इन संबंधों की पुष्टि के लिए आगे और शोध की आवश्यकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि भविष्य में मस्तिष्क की गतिविधियों का प्रत्यक्ष अध्ययन करने के लिए चुंबकीय तरंगों, मांसपेशियों की विद्युत गतिविधियों और मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों को मापने वाली तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। इससे ध्यान के दौरान मस्तिष्क की सक्रियता, नियंत्रण और नई परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता को समझने में मदद मिलेगी।

Latest News