इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

अंत्योदय स्वरोजगार योजना से आरती को मिला संबल, घर से सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू कर बढ़ाई आमदनी

20 Sep 2026

कोरबा, 20 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती। कई बार छोटी आर्थिक सहायता भी स्वरोजगार शुरू करने की राह आसान कर देती है। कोरबा जिले के रजगामार की आरती मनहर के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना से मिला आर्थिक सहयोग उनके सिलाई के हुनर को रोजगार में बदलने का माध्यम बना है। योजना के तहत मिले 20 हजार रुपये के ऋण और 10 हजार रुपये के विभागीय अनुदान से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और घर से सिलाई का काम शुरू किया।


आरती को पहले से सिलाई का काम आता था और वह लंबे समय से घर पर सिलाई सेंटर शुरू करने की इच्छा रखती थीं। वह अपने हुनर के जरिए परिवार की आय में सहयोग देना चाहती थीं, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण सिलाई मशीन खरीदकर काम शुरू नहीं कर पा रही थीं। इसी दौरान उन्हें अंत्यावसायी विभाग के माध्यम से अंत्योदय स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली।


योजना की जानकारी मिलने के बाद आरती ने संबंधित कार्यालय पहुंचकर योजना के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी। इसके साथ ही उन्हें 10 हजार रुपये का विभागीय अनुदान भी प्राप्त हुआ।


मशीन मिलने के बाद आरती ने घर से सिलाई का काम शुरू किया। वर्तमान में वह सिलाई के साथ कढ़ाई और पीको-फॉल का काम भी कर रही हैं। आसपास के गांवों से लोग नियमित रूप से कपड़े सिलवाने उनके पास पहुंचते हैं। अपने काम से आरती प्रतिमाह लगभग 4 से 5 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर रही हैं। इससे उन्हें व्यक्तिगत आय का साधन मिला है और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।


आरती मनहर का कहना है कि सिलाई का काम उन्हें पहले से आता था और अपना सिलाई सेंटर शुरू करने की इच्छा थी, लेकिन पैसों की कमी के कारण वह शुरुआत नहीं कर पा रही थीं। योजना के माध्यम से ऋण मिलने के बाद वह सिलाई मशीन खरीद सकीं और अब घर से ही काम कर आमदनी अर्जित कर रही हैं। अपने हुनर के जरिए परिवार के लिए योगदान देने से उन्हें खुशी मिल रही है।


अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत ऋण का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 हजार रुपये तक शासन द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाता है। योजना से मिले सहयोग के लिए आरती मनहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest News