इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
बांग्लादेश में अवामी लीग के पूर्व सांसद अताउल हक डोलन गिरफ्तार, अभिनेता टोमल महबूब हिरासत में

बांग्लादेश में अवामी लीग के पूर्व सांसद अताउल हक डोलन गिरफ्तार, अभिनेता टोमल महबूब हिरासत में

20 Nov 2026

ढाका (बांग्लादेश), 20 नवंबर (एजेंसी)। बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी के नेताओं और समर्थकों की धरपकड़ तेज हो गई है। हसीना के दिसंबर में स्वदेश लौटने की घोषणा पर सरकार के नकारात्मक रुख से देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए। गोपालगंज से लेकर ढाका तक तनाव है। बिगड़े हालात के बीच गुरुवार देररात ढाका में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सतखीरा-4 से अवामी लीग के पूर्व सांसद एसएम अताउल हक डोलन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, अभिनेता टोमल महबूब को देररात हिरासत में ले लिया।


द डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल रिस्पॉन्स बटालियन (एसआरबी) ने राजधानी के बारीधारा इलाके से डोलन को गिरफ्तार किया। एसआरबी के लीगल एंड मीडिया विंग के निदेशक, विंग कमांडर एमजेडएम इंतखाब चौधरी ने बताया कि हमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए रात करीब 11:20 बजे उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) को सौंपा जाएगा।।


एसआरबी ने यह नहीं बताया कि डोलन को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।


इस बीच, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने राजधानी से अभिनेता टोमल महबूब को हिरासत में लिया। डीबी प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने उनकी हिरासत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभिनेता पर भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। अभिनेता टोमल महबूब को फिलहाल उनके मिंटू रोड स्थित कार्यालय में रखा गया है। उन्हें डोलन की गिरफ्तारी से कुछ समय पहले राजधानी के अजीमपुर इलाके में ईरानी मठ के पास से हिरासत में लिया गया। शफीकुल इस्लाम ने उन्हें हिरासत में लेने का कारण बताने से इनकार कर दिया।


इस समय देश के 64 जिलों में से कम से कम 28 अशांत हैं। शेख हसीना ने अपनी मौत की सजा सुनाए जाने की पहली बरसी के आसपास दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का इरादा जताया है। उन्होंने नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए आवेदन भी किया, जिसे वर्तमान सरकार ने खारिज कर दिया है। सड़कों पर उतरे अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं।


उपद्रवियों ने चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक आवास में भी आगजनी की है।


प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने अकेले राजधानी ढाका में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के 3,000 जवानों (96 प्लाटून) को तैनात किया है। अवामी लीग के दर्जनों समर्थकों को गिरफ्तार किया गयाहै। बांग्लादेश राजनीतिक अस्थिरता के साथ गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। देश में महंगाई दर 8 फीसद से ऊपर बनी हुई है। ऊर्जा संकट गहरा गया है। विश्व बैंक ने देश की विकास दर के अनुमान को घटाकर 3.4 प्रतिशत कर दिया है।


---------------

Latest News