इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
भारतीय वायुसेना के एयर फेस्ट के चलते नागपुर एयरपोर्ट पर 21 और 22 नवंबर को दो घंटे तक हवाई क्षेत्र रहेगा बंद

भारतीय वायुसेना के एयर फेस्ट के चलते नागपुर एयरपोर्ट पर 21 और 22 नवंबर को दो घंटे तक हवाई क्षेत्र रहेगा बंद

20 Nov 2026

नागपुर, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एयर फेस्ट के आयोजन के मद्देनजर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर का हवाई क्षेत्र 21 और 22 नवंबर को दो घंटे के लिए बंद रहेगा। इस दौरान विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी उड़ानों के समय की पहले से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।


हवाई अड्डा प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक यात्री सूचना के अनुसार, दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवाई क्षेत्र बंद रहेगा। भारतीय वायुसेना के एयर शो के सुचारु आयोजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


इस दो घंटे की अवधि के दौरान प्रभावित होने वाली उड़ानों के समय में संबंधित विमानन कंपनियों ने पहले ही बदलाव कर दिया है। कई उड़ानों के प्रस्थान और आगमन के समय को पुनर्निर्धारित किया गया है।


हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर अपनी उड़ान के संशोधित समय की पुष्टि अवश्य कर लें। साथ ही, यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते एयरपोर्ट पहुंचने की योजना बनाएं।


प्रशासन ने यात्रियों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अपनी यात्रा से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Latest News