इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की \'पॉकेट नॉवेल\' की रिलीज डेट का ऐलान \'मातृभूमि\' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म \'झाड़फूँक\' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार
जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म \'झाड़फूँक\'

जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म \'झाड़फूँक\'

06 Nov 2026

मुंबई, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'झाड़फूँक' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 30 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी फिल्म 'ऑब्सेशन' के बाद दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है, जबकि हिंदी फिल्मों की श्रेणी में पहले नंबर पर है। फिल्म की कहानी जंगल, रहस्यमयी हवेली और अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को डर और रोमांच का अनुभव कराती है।


फिल्म की कहानी उत्तराखंड की पहाड़ियों में रहने वाली आस्था की जिंदगी में आए एक बड़े बदलाव को दिखाती है। सड़क दुर्घटना के बाद गर्भवती आस्था एक अनजान हवेली में शरण लेती है। वहां रहने वाला परिवार शुरुआत में मददगार दिखाई देता है, लेकिन जल्द ही हवेली में अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं। इसी बीच उसका साथी अचानक लापता हो जाता है। अपने होने वाले बच्चे की सुरक्षा और साथी की तलाश के बीच आस्था कई रहस्यों में उलझ जाती है। हवेली में रहने वाले लोगों का व्यवहार और आसपास के जंगल में घटने वाली घटनाएं कहानी के सस्पेंस को लगातार बढ़ाती हैं।


राजन रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यशपाल शर्मा, पद्मिनी कोल्हापुरे, सुम्बुल तौकीर खान, हर्ष राजपूत और अप्रतिम सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुम्बुल ने आस्था के किरदार में डर और भावनात्मक संघर्ष को पर्दे पर उतारा है, जबकि यशपाल शर्मा अपनी दमदार मौजूदगी से कहानी को प्रभावी बनाते हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे और अन्य कलाकारों ने भी कहानी में रहस्य और रोमांच का माहौल बनाने में योगदान दिया है। नीव एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता शैलेश परिहार और सह-निर्माता वृंदा ब्रह्मभट्ट हैं।

Latest News