इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
जौनपुर की जनता का प्यार कभी नहीं भूल पाऊंगा : इमरान हाशमी

जौनपुर की जनता का प्यार कभी नहीं भूल पाऊंगा : इमरान हाशमी

19 Nov 2026

जौनपुर, 19 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि जौनपुर की जनता ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। वह गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म ‘गन मास्टर जी-9’ के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम के साथ जौनपुर पहुंचे थे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में युवा उमड़ पड़े। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख, फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त और निर्माता दीपक मुकुट भी मौजूद रहे। फिल्म में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह की पहल पर फिल्म की टीम यहां प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान इमरान हाशमी ने कहा कि जौनपुर को शिराज-ए-हिंद के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां आकर उन्हें इस पहचान और यहां के लोगों के प्यार का एहसास हुआ। जनता ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह इसे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने जल्द ही दोबारा जौनपुर आने और भविष्य में यहां अपनी किसी नई फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा भी जताई।


अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने युवाओं से अपील की कि वे 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘गन मास्टर जी-9’ जरूर देखें। उन्होंने कहा कि फिल्म में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर वह चीज मौजूद है, जिसकी वे उम्मीद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की एक झलक पाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

Latest News