इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
लोकसभाः परिसीमन और चुनौतियां

लोकसभाः परिसीमन और चुनौतियां

16 Nov 2026

  • प्रो. डाॅ. अरविंद नाथ तिवारी


भारतीय लोकतंत्र एक ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जहां संसद की संरचना में बड़े बदलाव की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक और संवैधानिक बहस तेज होने वाली है। संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की अटकलें तेज हैं। यदि लोकसभा की वर्तमान 543 निर्वाचित सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 हो जाती हैं तो देश की राजनीतिक व्यवस्था, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, चुनावी गणित और सरकारी खर्च पर भी दूरगामी प्रभाव डाल सकती है। महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त भागीदारी दिलाना निश्चित रूप से लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है


क्या भाजपा को मिलेगा राजनीतिक लाभः भारतीय राजनीति में किसी भी बड़े संवैधानिक बदलाव का राजनीतिक प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। यदि लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर अधिकतम 850 तक पहुंचती है, तो चुनावी क्षेत्रों का स्वरूप बदल जायेगा। नये निर्वाचन क्षेत्र बनेंगे और कई मौजूदा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव होगा। इसका सीधा प्रभाव राजनीतिक दलों की चुनावी रणनीति पर पड़ेगा। हालांकि, यह मान लेना कि सीटें बढ़ने का सीधा लाभ केवल भाजपा को मिलेगा, राजनीतिक वास्तविकताओं को सरल बनाकर देखना होगा। नये क्षेत्रों में विपक्षी दलों की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।दक्षिण भारत को लेकर भी राजनीतिक बहस महत्वपूर्ण है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा की राजनीतिक स्थिति उत्तर भारत जैसी मजबूत नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या नये परिसीमन से उत्तर भारत का राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा और भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए दक्षिण भारत पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी?


850 सांसद और आर्थिक बोझःआज देश की लोकसभा में 543 निर्वाचित सीट है, यदि यह संख्या बढ़कर 850 हो जाती है तो सांसदों की संख्या में लगभग 57 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके साथ ही संसद के संचालन पर होने वाला खर्च भी बढ़ेगा। एक सांसद को केवल वेतन देना ही सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। सांसदों को कार्यालय, आवास, यात्रा भत्ता, संसदीय क्षेत्र में कामकाज के लिए सुविधाएं, कर्मचारी, संचार व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। संसद के सत्र के दौरान सुरक्षा, परिवहन, भोजन, तकनीकी व्यवस्था और संसदीय सचिवालय पर भी खर्च होता है,यदि सांसदों की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि होती है तो इन सभी मदों में अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी। लोकसभा के साथ राज्यसभा की व्यवस्था और राज्य विधानसभाओं में भी सदस्यों की संख्या तथा आरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। राज्यों में विधानसभा सीटें बढ़ती हैं तो वहां भी भवन, कार्यालय, कर्मचारी, सुरक्षा और प्रशासनिक खर्च बढ़ने की संभावना है।सवाल यह है कि क्या देश की वर्तमान वित्तीय स्थिति इस अतिरिक्त खर्च को आसानी से वहन कर सकती है? भारत जैसे विकासशील देश में अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल और ग्रामीण आधारभूत संरचना के लिए भारी निवेश की आवश्यकता है। यदि सरकार संसद और विधानसभाओं के विस्तार पर हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च करती है, तो यह भी देखना होगा कि उस खर्च से आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से क्या लाभ मिलेगा। लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ने का एक सकारात्मक पक्ष भी है। वर्तमान में कई सांसदों को लाखों मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करना पड़ता है। निर्वाचन क्षेत्र बहुत बड़े होने के कारण सांसदों के लिए प्रत्येक गांव, पंचायत और शहरी क्षेत्र की समस्याओं पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देना कठिन होता है,जो सहज हो जायेगा।


महिलाओं का आरक्षण या राजनीतिक समीकरणः महिला आरक्षण का विषय किसी एक राजनीतिक दल के लाभ-हानि से ऊपर होना चाहिए। देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में पर्याप्त भागीदारी मिलनी ही चाहिए। पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित किया है कि अवसर मिलने पर महिलाएं नेतृत्व की जिम्मेदारी बखूबी निभा सकती हैं।


यदि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना है तो सरकार को इसके लिए स्पष्ट समय सीमा, पारदर्शी प्रक्रिया और संवैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि आरक्षित सीटों का निर्धारण सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर हो।परिसीमन में केवल जनसंख्या को आधार बनाने से उन राज्यों के सामने भी सवाल खड़े होंगे जिन्होंने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया है। दक्षिण भारत के कई राज्यों की चिंता यही रही है कि जनसंख्या वृद्धि को ही प्रतिनिधित्व का एकमात्र आधार बनाने से उन्हें राजनीतिक नुकसान हो सकता है। इसलिए ऐसा फार्मूला जरूरी है जो जनसंख्या के साथ-साथ संघीय संतुलन और राज्यों के योगदान का भी सम्मान करे।


सरकार को प्राथमिकता तय करनी होगीः आज भारत के सामने अनेक चुनौतियां हैं। देश को विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए उद्योगों का विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों की आय में वृद्धि, शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। ऐसे समय में सरकार को यह विचार करना चाहिए कि लोकसभा की सीटों में भारी वृद्धि से होने वाला खर्च विकास की प्राथमिकताओं को प्रभावित तो नहीं करेगा। यदि अतिरिक्त खर्च को देश की अर्थव्यवस्था आसानी से वहन कर सकती है और इससे लोकतंत्र तथा जनता के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलती है, तो इस पर विचार किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए वित्तीय पारदर्शिता और दीर्घकालीन योजना जरूरी है।


लोकतंत्र मजबूत हो, लेकिन विकास की कीमत पर नहींः परिसीमन, महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटों में वृद्धि भारतीय लोकतंत्र के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। इनका उद्देश्य केवल सांसदों की संख्या बढ़ाना या किसी राजनीतिक दल की चुनावी ताकत मजबूत करना नहीं होना चाहिए। इसका वास्तविक उद्देश्य जनता को बेहतर प्रतिनिधित्व देना, महिलाओं को राजनीतिक अधिकार प्रदान करना और देश की संसदीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना होना चाहिए। किसी भी संवैधानिक बदलाव का मूल्यांकन राजनीतिक लाभ के बजाय राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए।


(लेखक, हिन्दुस्थान समाचार से संबद्ध हैं।)

Latest News