इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
महाजनों के चंगुल से ‘लखपति’ बनने तक का सफर: भागलपुर की बीबी शबनम बनीं ‘बुनकर दीदी’, सालाना कमाई 10 लाख पार

महाजनों के चंगुल से ‘लखपति’ बनने तक का सफर: भागलपुर की बीबी शबनम बनीं ‘बुनकर दीदी’, सालाना कमाई 10 लाख पार

06 Nov 2026

भागलपुर, 06 नवंबर (एजेंसी)। बिहार का 'सिल्क सिटी' भागलपुर, जो सदियों से अपनी तसर और रेशमी साड़ियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है, आज यहाँ के करघों से एक नई और सशक्त आवाज़ गूँज रही है। यह आवाज़ है जगदीशपुर प्रखंड के मोहिबअली चक गाँव की बेटी बीबी शबनम की, जिन्हें आज पूरा इलाका आदर से ‘बुनकर दीदी’ के नाम से पुकारता है।


कभी पाई-पाई के लिए स्थानीय महाजनों पर निर्भर रहने वाली शबनम ने न केवल अपनी किस्मत बदली है, बल्कि आज वे अपने कारोबार से सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।


भागलपुर के आम बुनकर परिवारों की तरह शबनम की जिंदगी भी कभी बेहद तंगहाली में गुजरती थी। वे महाजनों से ऊंचे ब्याज पर धागा लेने और उनके ही तय किए औने-पौने दामों पर साड़ियाँ बेचने को मजबूर थीं।


इस चक्रव्यूह से निकलने के लिए शबनम ने गाँव के 15 बुनकर परिवारों को एकजुट किया और 'प्राची जीविका महिला रेशम वस्त्र उत्पादक समूह' का गठन किया। शबनम के इस हौसले को बिहार सरकार की 'जीविका' योजना का साथ मिला।


‘नई उड़ान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ’ के माध्यम से उनके उत्पादक समूह को कारोबार बढ़ाने के लिए 4 लाख 95 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इस आर्थिक मदद ने शबनम को बिचौलियों के चंगुल से आज़ाद कर दिया। अब वे खुद सीधे बाज़ार से गुणवत्तापूर्ण रेशमी धागा खरीदती हैं, अपने हथकरघे पर परिवार और समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर सिल्क साड़ियों का बेहतरीन उत्पादन करती हैं और उन्हें सीधे बाज़ार में बेचती हैं।


शबनम और उनके समूह द्वारा तैयार की गईं भागलपुरी सिल्क साड़ियाँ अपनी शुद्धता, चमक और बेहतरीन बुनाई के लिए पहचानी जा रही हैं। हाल ही में जीविका और वूमेन वर्ल्ड बैंकिंग के सहयोग से आयोजित बॉयर्स-सेलर्स मीट जैसे मंचों ने इन ग्रामीण महिला उद्यमियों को सीधे बड़े खरीदारों से जोड़ दिया है।


आज शबनम की बनाई साड़ियाँ गाँव की चौखट लांघकर बड़े शहरों के शोरूम तक पहुँच रही हैं। बीबी शबनम कहतीं हैं कि "एक वक्त था जब हमें लगता था कि हमारा हुनर सिर्फ महाजनों का कर्ज चुकाने में ही खत्म हो जाएगा। लेकिन जब महिलाएं एक साथ खड़ी हुईं और जीविका का सहारा मिला, तो हमें समझ आया कि हमारे हाथों में ही हमारी तकदीर है। आज हमारी कमाई 10 लाख सालाना से ऊपर है और हमारे साथ जुड़ी कई बहनें आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।


बीबी शबनम की यह कहानी सिर्फ आर्थिक मुनाफे की दास्तान नहीं है, बल्कि यह इस बात का जीता-जागता सबूत है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही अवसर और वित्तीय तकनीकी सहयोग मिले, तो वे 'लखपति दीदी' बनकर पूरे समाज को आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखा सकती हैं।


---------------

Latest News