इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
मुनाफावसूली के दबाव में एमसीएक्स, कॉपर 7 महीने के निचले स्तर पर फिसला

मुनाफावसूली के दबाव में एमसीएक्स, कॉपर 7 महीने के निचले स्तर पर फिसला

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के 19 महीने के ऊपरी उच्चतम स्तर के करीब पहुंचने और बॉन्ड यील्ड में आई तेजी के कारण आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कीमती धातुओं और बेस मेटल्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल लेवल पर स्पॉट सोना 3,550 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया, जिसका सीधा असर घरेलू वायदा बाजार पर भी नजर आया। वहीं कच्चे तेल की कीमत मामूली मजबूती के साथ सीमित दायरे में बनी रहीं।


एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना आज लगभग चार प्रतिशत यानी 4,924 रुपये से 5,087 रुपये तक लुढ़क कर 1,22,365 रुपये से 1,22,528 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। सोने के मुकाबले चांदी में बिकवाली का दबाव और भी अधिक गहरा रहा, जहां दिसंबर वायदा चांदी पांच प्रतिशत से अधिक यानी करीब 8,250 रुपये से 9,016 रुपये टूट कर 1,48,466 रुपये से 1,49,232 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।


एनर्जी सेक्टर की बात करें तो सप्लाई में संभावित रुकावट की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में सीमित दायरे में मजबूती बनी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा मामूली बढ़त के साथ 91.98 डॉलर से 92.48 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि घरेलू बाजार में कच्चा तेल 7,773 रुपये के पिवट प्वाइंट के करीब मजबूती दिखा रहा है।


दूसरी ओर, औद्योगिक मांग को लेकर बनी चिंताओं के चलते बेस मेटल्स में भी कमजोरी हावी रही। एमसीएक्स पर कॉपर वायदा तीन प्रतिशत से अधिक फिसल कर सात महीने के निचले स्तर 1,168 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया, जबकि एल्यूमिनियम भी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 315.75 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत डॉलर और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण शॉर्ट टर्म में बुलियन और बेस मेटल्स पर दबाव बना रह सकता है।

Latest News