इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में डॉक्टर समेत तीन और गिरफ्तार, अब तक छह आरोपित धरे गए

नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में डॉक्टर समेत तीन और गिरफ्तार, अब तक छह आरोपित धरे गए

19 Nov 2026

रायपुर, 19 नवम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर सहित तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या छह हो गई है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार, थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 307/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने महिला आरोपित कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ और विवेचना के दौरान डॉक्टर खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया।


जांच में सामने आया कि, आरोपित डॉक्टर खिर सिंधु महानंद अस्पताल में नवजात शिशु के क्रेता को भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था। यह टिकट महिला आरोपित कृतिका साहू को दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने वर्ष 2026 में तीन डिलीवरी होने और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। उसके कब्जे से उपचार संबंधी दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर जब्त किए गए हैं।


वहीं, आरोपित प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स का काम करता था। वह अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल था। आरोपित आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश कर उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराते थे। इसके बाद नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का सौदा कर रकम आपस में बांट लेते थे। अश्वनी शर्मा रकम के लेन-देन का काम संभालता था। पुलिस के अनुसार, इस मामले की प्रार्थिया को भी इसी तरीके से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


गिरफ्तार आरोपितों में डॉक्टर खिर सिंधु महानंद (45 वर्ष ), प्रकाश कुमार कौरव (45वर्ष ) और अश्वनी शर्मा (38वर्ष ) शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका और नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest News