इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
नेपाल में डायलिसिस फ्लूड की कमी से 400 से अधिक किडनी मरीजों का इलाज प्रभावित

नेपाल में डायलिसिस फ्लूड की कमी से 400 से अधिक किडनी मरीजों का इलाज प्रभावित

20 Nov 2026

काठमांडू, 20 नवंबर (एजेंसी)। नेपाल में पेरिटोनियल डायलिसिस (पीडी) कराने वाले 400 से अधिक किडनी मरीज जरूरी डायलिसिस फ्लूड की कमी के कारण अपना इलाज जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पेट में कैथेटर डालकर घर पर ही की जाने वाली इस उपचार पद्धति के लिए आवश्यक फ्लूड की नियमित आपूर्ति नहीं होने से मरीजों का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।


नेपाल में इस फ्लूड की आपूर्ति करने वाली एकमात्र कंपनी से पिछले तीन महीनों से मरीजों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में फ्लूड नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण जीवन बचाने के लिए पीडी पर निर्भर मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


गुरुवार को काठमांडू के कालीमाटी स्थित फ्लूड वितरण केंद्र पर 20 से अधिक किडनी मरीज जरूरी फ्लूड लेने के लिए पहुंचे। इन्हीं मरीजों में 45 वर्षीय किरण थापा भी शामिल थीं। नियमित डायलिसिस नहीं हो पाने के कारण उनके शरीर में सूजन आ गई है। उन्हें सांस लेने और बोलने में भी परेशानी हो रही है।


सानेपा में रहने वाली थापा पिछले 12 वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। शुरुआत में अस्पतालों में उनकी हीमोडायलिसिस की जाती थी, लेकिन हाथ में फिस्टुला (डायलिसिस के लिए रक्त वाहिका तक पहुंच बनाने की प्रक्रिया) खराब होने और डॉक्टरों को दूसरी उपयुक्त नस नहीं मिलने के कारण उन्हें पेरिटोनियल डायलिसिस शुरू करना पड़ा।


पीडी के जरिए उन्हें बार-बार अस्पताल जाने के बजाय घर पर ही इलाज कराने की सुविधा मिली। इस प्रक्रिया में पेट में लगाए गए कैथेटर के माध्यम से विशेष फ्लूड डाला जाता है, जो शरीर से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन अब फ्लूड की कमी ने उनका इलाज मुश्किल बना दिया है।


थापा ने बताया कि उनके पैरों में सूजन आ गई है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, "मेरे पैर सूज गए हैं। रात में जब मैं लेटती हूं तो ऐसा लगता है कि तरल पदार्थ मुंह तक पहुंच रहा है। मुझे सांस लेने और यहां तक कि बोलने में भी कठिनाई होती है।"


थापा को दिन में चार बार डायलिसिस की जरूरत होती है, लेकिन पर्याप्त फ्लूड नहीं मिलने के कारण उन्हें दो से तीन दिनों तक बिना डायलिसिस के रहना पड़ा। उन्होंने भावुक होते हुए बताया, "पिछले तीन महीनों से मुझे नियमित रूप से फ्लूड मिलने में परेशानी हो रही है। मैं रोजाना यहां आती हूं और एक-दो बैग फ्लूड से किसी तरह काम चलाती हूं।"


थापा के लिए अब दोबारा हीमोडायलिसिस कराना भी आसान नहीं है, क्योंकि डॉक्टरों को उनके हाथों में नया फिस्टुला बनाने के लिए उपयुक्त नसें नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा, "अब मेरे लिए दूसरा फिस्टुला बनवाने की संभावना भी नहीं है। अगर मुझे फ्लूड नहीं मिला तो मैं क्या करूंगी? आज मैं यहां समस्या समझने के लिए आई हूं।"


थापा अकेली ऐसी मरीज नहीं हैं। पेरिटोनियल डायलिसिस कराने वाले 400 से अधिक मरीज इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। दक्षिणकाली नगरपालिका के 35 वर्षीय अकबीर तामांग भी पीडी पर निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह फ्लूड की कमी के कारण लगातार दो दिनों तक उनका डायलिसिस नहीं हो पाया।


नियमित डायलिसिस छूटने के बाद उनके शरीर में सूजन आ गई, सांस लेने में परेशानी होने लगी और रक्तचाप बढ़ गया। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि घर पर ही वह बेहद कमजोर हो गए। उस रात की स्थिति को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अब मेरी मौत हो जाएगी।" उन्होंने बताया, "रात करीब 8 या 9 बजे मैंने फ्लूड आपूर्ति करने वाले कार्यालय में फोन किया। आखिरकार उन्होंने मुझे दो बैग फ्लूड उपलब्ध कराया। उसके बाद ही मैं दोबारा डायलिसिस शुरू कर सका।"


तीन साल पहले किडनी की बीमारी का पता चलने के बाद से तामांग डायलिसिस करा रहे हैं। उन्हें सुबह 6 बजे, दोपहर 2 बजे और रात 10 बजे यानी दिन में तीन बार डायलिसिस करना पड़ता है। प्रत्येक सत्र में कैथेटर के माध्यम से पेट में विशेष फ्लूड डाला जाता है, जिससे शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं।


तामांग को हर महीने करीब 15 कार्टन डायलिसिस फ्लूड की जरूरत होती है, लेकिन हाल के दिनों में उन्हें केवल दो से तीन कार्टन ही मिल पा रहे हैं। इस वजह से उन्हें दोस्तों से फ्लूड उधार लेना पड़ रहा है। हालांकि, उनके दोस्तों को भी पर्याप्त फ्लूड नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, "हमें दिन में तीन बार डायलिसिस कराना जरूरी है। लेकिन जब फ्लूड नहीं मिलता तो कुछ लोगों को इसे घटाकर दिन में दो बार करना पड़ता है, जबकि कुछ लोग केवल एक बार ही कर पाते हैं। हम दोस्तों से उधार लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे भी परेशान हैं। अब हम किसके भरोसे रहें?"


तामांग के मुताबिक, फ्लूड की आपूर्ति कब होगी, कितनी मात्रा में मिलेगी और अगला डायलिसिस समय पर हो पाएगा या नहीं, इस अनिश्चितता का मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। कई मरीजों के पास पेरिटोनियल डायलिसिस का कोई आसान विकल्प नहीं है। कुछ मरीज शारीरिक रूप से हीमोडायलिसिस कराने में सक्षम नहीं हैं, जबकि अन्य को रक्त वाहिकाओं तक पहुंच बनाने के लिए जरूरी प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Latest News