इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटा, नीचे दबकर चकनाचूर हुईं दो कारें

ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटा, नीचे दबकर चकनाचूर हुईं दो कारें

20 Nov 2026

हरिद्वार, 20 नवंबर (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। कनखल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर देर रात गन्नों से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी दो कारें उसके नीचे दब गईं। हादसे में हरियाणा नंबर की एक कार पूरी तरह गन्नों के नीचे दब गई, जबकि उत्तराखंड नंबर की दूसरी कार का पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे आ गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दोनों कारों में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गयाजानकारी के अनुसार इन दिनों शुगर मिलों में गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इसके चलते किसान बड़ी संख्या में गन्ने से लदे वाहनों को लेकर मिलों की ओर जा रहे हैं। इसी क्रम में देर रात गन्नों से भरा एक ओवरलोड ट्रक हरिद्वार में हाईवे की सर्विस रोड से गुजर रहा था। प्रेमनगर तिराहे के पास होटल जान्हवी डेल के सामने अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही वहां खड़ी दो कारें उसके नीचे दब गईंबताया गया कि हरियाणा नंबर की कार से एक परिवार रिश्तेदारी में हरिद्वार आया हुआ था। परिवार के लोग कार को सर्विस रोड के किनारे खड़ी कर कहीं गए हुए थे। हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। ट्रक में लदे गन्ने पूरी तरह कार के ऊपर गिर गए, जिससे कार दिखाई देना भी मुश्किल हो गया। वहीं दूसरी उत्तराखंड नंबर की कार का पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे दब गया।

अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए ट्रक से गन्ने हटवाए और उसे हटाकर दोनों कारों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सर्विस रोड पर यातायात सुचारू कराया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे और आसपास की सड़कों पर ओवरलोड गन्ने से लदे वाहनों के लगातार संचालन पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि क्षमता से अधिक गन्ना लादकर चलने वाले वाहन सड़क पर अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जरूरत है।एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक को खाली कराकर हटाया गया और दोनों कारों को बाहर निकालने के बाद सर्विस लेन को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। हादसे में कारों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




।


।



Latest News