इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
समृद्धि का नया केन्द्र बनते गांव

समृद्धि का नया केन्द्र बनते गांव

17 Nov 2026

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा

देश की आर्थिक खुशलता को इससे समझा जा सकता है कि आज भारत के गांव समृद्धि के नए केन्द्र बनते जा रहे हैं। यह कोई सरकारी निष्कर्ष नहीं है अपितु देश-दुनिया में आर्थिक हालात का अध्ययन करने वाली एक नहीं अपितु अनेक संस्थाओं का सारांश है। आज ग्रामीण क्षेत्र के रहन-सहन में जिस तरह से तेजी से बदलाव आया है और सामान्य उपभोक्ता उत्पाद ही नहीं अपितु कहने को लक्जेरियश माने जाने वाले उत्पादों का बाजार ग्रामीण क्षेत्र में शहरों की तुलना में अधिक तेजी से विस्तारित हो रहा है। यही कारण है कि एफएमसीजी कंपनियों के साथ ही इलेक्ट्रोनिक और एसयूवी वाहनों का बड़ा बाजार ग्रामीण क्षेत्र में तैयार हो गया है।

आज बड़े शहर खासतौर से मेट्रोपोलिटन सीटीज दिल्ली, कोलकता, मुंबई, बैंगलोर आदि बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए टियर दो और टियर 3 के शहर और ग्रामीण अधिक तेजी से आर्थिक संषाधनों से संपन्न हो रहे हैं। चाहे ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के सर्वे की रिपोर्ट हो या नाइट वेल्थ रिपोर्ट या फिर पीपुल रिसर्च ऑन इंडियाज कंज्यूमर इकोनोमी की रिपोर्ट हो सभी में यही निष्कर्ष सामने आ रहा है कि देश में ग्रामीण क्षेत्र में बाजार अधिक तेजी से ग्रोथ कर रहा है। शहरों की तुलना मेंं ग्रामीण क्षेत्र में निजी संपत्ति अधिक बढ़ रही है। सुख-सुविधा के साधनों का बाजार ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। आज एसयूवी वाहनों, दो पहिया वाहनों और ट्रेक्टर गांवों में आम है तो फ्रीज-कूलर की तो छोड़िये एयर कंडीशनर तक गांवों में आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इसे देश की इकोनोमी के लिए शुभ संकेत माना जाना चाहि।

दरअसल, आज ग्रामीणों की सोच का दायरा भी बदला है। आज का ग्रामीण किसी भी हालात में आम शहरी से पीछे नहीं रहना चाहता। इसका एक बड़ा कारण जहां ग्रामीण क्षेत्र में भी साक्षरता का विस्तार हुआ है तो दूसरी और आवागमन की साधन, सहज वित पोषण या यों कहे कि बैंकिंग सुविधा का ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार, वित पोषण सुविधा की सहजता और खेती किसानी में लगातार सुधार के हालात प्रमुख कारण है। वैसे भी इस साल के मानसून को छोड़ कर पिछले आठ से दस साल के मानसून को देखा जाए तो सकारात्मक ही रहा है। इसके अलावा सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भरता भी कम हुई है तो किसानों को बाजार भी मिला है। एमएसपी को साल-दर-साल व्यावहारिक बनाया जा रहा है। हालांकि आज भी खेती-किसानी को लेकर जो प्रयास किये गये हैं या किये जा रहे हैं वे नाकाफी हैं और आज भी खेती-किसानी कोई लाभ का काम नहीं है पर खेती किसानी में यंत्रीकरण से आज पूरे परिवार को नहीं जुटना पड़ता तो आय के अन्य साधन भी विकसित होने लगे हैं।

देश-दुनिया में 135 से अधिक उद्योगों और 200 से अधिक कंपनियों के डेटा विश्लेषण करने वाली ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की मानें तो आज ग्रामीण क्षेत्र में निजी संपत्ति का तेजी से विस्तार हो रहा है। देश में 30 मिलियन डॉलर या दूसरे शब्दों में 250 करोड़ से अधिक की संपत्ति वालों की 2023 की तुलना में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक मोटे अनुमान के अनुसार शहरी क्षेत्र में जहां 8 फीसदी की दर से निजी संपत्ति में बढ़ोतरी हो रही है तो ग्रामीण क्षेत्र की यह विकास दर 11 फीसदी की दर से बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आज बोलेरो व एसयूवी वाहन आसानी से मिल जाएंगे तो आज ट्रेक्टर भी अधिकांश किसानों के पास मिल जाएंगे। देखा जाए तो आज ट्रेक्टरों के बाजार में तो सेचुरेशन वाले हालात आ गए हैं। एण्ड्रायड मोबाइल, एलईडी और फ्रीज तो आम मानकर चलें, सामान्य ग्रामीण के घर में भी एक एसी तो मिल जाना कोई नई या आश्चर्य की बात नहीं होगी।

जिस तरह ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव आ रहा है और उत्पादों की मांग बढ़ रही है उससे एक बात साफ हो गई है कि अब कंपनियों को ग्रामीण केन्द्रीत विपणन नीति बनानी पड़ रही है। उत्पादों को ग्रामीण मांग के अनुकूल बनाया जाने लगा है और कंपनियांं की मार्केट रिसर्च टीम बड़े शहरों के स्थान पर गांवों को केन्द्र में रखकर विज्ञापन नीति तैयार करने लगी है। अब इनकी यूएसपी मेट्रोपोलिटन युवा नहीं अपितु ठेठ गांव में बैठा युवा होने लगा है। इससे वित्तदायी संस्थाओं खासतौर से बैंकों के सामने जहां एक नया बाजार आया है तो दूसरी और नई चुनौती भी आई है। आज भी वित्तदायी संस्थाओं में 85 फीसदी जिम्मेदारी या हिस्सेदारी 10 बैंकों के पास है तो एसेट मैनेजरों की भी भूमिका में बदलाव आ गया हैइस साल मानसून खरा नहीं उतरा है और औसत से कम बरसात होने से देश के अनेक हिस्सों में सूखे के हालात बने हैं पर जिस तरह की स्थितियां देखी जा रही हैं उससे साफ है कि भले ही आज चुनौती हो पर आर्थिक विकास का केन्द्र आने वाले समय में ही गांव और ग्रामीण इकोनॉमी ही रहने वाली है। वैसे भी ग्रामीण क्षेत्र में समृद्धि की बयार से सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि शहरों की और अनावश्यक पलायन रुकेगा तो गांव आर्थिक विकास का केन्द्र बनेंगे तो ग्रामीण क्षेत्र में संशाधनों के विस्तार से समग्र विकास की परिकल्पना भी साकार हो सकेगी।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

Latest News