इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, गणराज्य का नैतिक मार्गदर्शकः उपराष्ट्रपति

संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, गणराज्य का नैतिक मार्गदर्शकः उपराष्ट्रपति

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि संविधान के मूल्यों को मजबूत करने के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी समान महत्व समझना होगा। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब संस्थाएं जवाबदेह रहें, असहमति का सम्मान हो और नागरिक जिम्मेदारी के साथ अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के गणराज्य का नैतिक मार्गदर्शक है।


उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राधाकृष्णन ने कांस्टीट्यूशन क्लब में बेनेट विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित पांचवें संविधान सप्ताह समारोह 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य केवल संस्थाओं और कानूनी पुस्तकों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें आम नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।


उन्होंने कहा कि करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकान बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल की पहुंच 82 प्रतिशत से अधिक हो गई है। कभी विकास की दौड़ में पीछे रहने वाले सीमावर्ती गांव अब जीवंत गांवों के रूप में उभर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने इन उपलब्धियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आया बदलाव बताया।


महिला सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहल उनकी सोच को आगे बढ़ा रही हैं। देश में महिलाएं अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास का नेतृत्व करने वाली सक्रिय भागीदार बन रही हैं।


उपराष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लेख करते हुए कहा कि समय के साथ इसके दायरे में गरिमा, आजीविका, स्वास्थ्य, आवास, निजता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे अधिकार शामिल हुए हैं। उन्होंने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत बताई। प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए, लेकिन भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने अनावश्यक उपभोक्तावाद से बचने और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की।


उपराष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल मानवता की सेवा के लिए होना चाहिए और उसका मार्गदर्शन संवैधानिक मूल्यों के आधार पर होना चाहिए। नवाचार से नागरिकों को सशक्त बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और अवसरों तक पहुंच आसान करने में मदद मिलनी चाहिए।


इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, बेनेट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और टाइम्स समूह के प्रबंध निदेशक विनीत जैन तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज सिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Latest News