इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
शिवराज सिंह ने भोपाल में देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू एच5एन1 वैक्सीन का किया लोकार्पण

शिवराज सिंह ने भोपाल में देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू एच5एन1 वैक्सीन का किया लोकार्पण

20 Nov 2026

भोपाल, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पशु रोग नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में पहली बार बर्ड फ्लू के खतरनाक एच5एन1 संक्रमण से मुर्गियों को बचाने के लिए स्वदेशी वैक्सीन विकसित की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने आज भोपाल में इस वैक्सीन का लोकार्पण कर देश को समर्पित किया।


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि यह वैक्सीन भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान(आईसीएआर-एनआईएचएसएडी) के वैज्ञानिकों ने विकसित की है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा मंत्री विश्वास सारंग, क्षेत्रीय सांसद आलोक शर्मा समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


केन्द्रीय कृषि मंत्री ने इसे भारत के पशु स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की की प्रेरणा से आज आईसीएआर-एनआईएचएसएडी भोपाल द्वारा विकसित भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की। यह वैक्सीन पोल्ट्री क्षेत्र की सुरक्षा और मुर्गीपालन से जुड़े किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। इस स्वदेशी वैक्सीन के विकास में योगदान देने वाले संस्थान के सभी वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।


इस वैक्सीन का विकास एच5एन1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए स्वरूप को ध्यान में रखकर किया गया है। यह निष्क्रिय (इनएक्टिवेटेड) वैक्सीन है और विशेष रूप से मुर्गियों में बर्ड फ्लू के संक्रमण से सुरक्षा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस स्वरूप के खिलाफ भारत में पहली बार स्वदेशी वैक्सीन विकसित हुई है। अभी तक इसके लिए कोई विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में भोपाल के वैज्ञानिकों का यह अनुसंधान पोल्ट्री क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


भारत में वर्ष 2006 में पहली बार बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था। इसके बाद से एच5एन1 और एच5एन8 वायरस के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। बर्ड फ्लू मुर्गियों और अन्य पक्षियों के लिए गंभीर बीमारी है। संक्रमित पक्षियों में मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। संक्रमण फैलने पर बड़ी संख्या में पक्षियों को मारना पड़ता है। इसके साथ ही पोल्ट्री कारोबार पर प्रतिबंध लगने से किसानों और कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।


इस बीमारी का असर केवल मुर्गियों की मौत तक सीमित नहीं रहता। इसके प्रकोप से अंडे और चिकन के कारोबार, आपूर्ति व्यवस्था तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी असर पड़ता है। एक बड़े प्रकोप से देश की जीडीपी वृद्धि में 1.5 प्रतिशत तक की कमी आने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बीमारी अनियंत्रित होने पर देश की 20 प्रतिशत से अधिक पोल्ट्री आबादी प्रभावित होने का खतरा बताया गया है।


इंसानों तक संक्रमण पहुंचने का भी खतरा


एच5एन1 वायरस को सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गंभीर माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2003 से अब तक 25 देशों में इस संक्रमण के 1,003 मानव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 479 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में मुर्गियों में संक्रमण को नियंत्रित करना दूसरे पशुओं और मनुष्यों तक इसके प्रसार का जोखिम कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।


भोपाल के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से देश में बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करने का रास्ता मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में वैक्सीन की तकनीक के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शामिल रही, जिससे इसके उपयोग और उत्पादन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Latest News