इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
सोनीपत के निफ्टेम ने विकसित की मिलावट जांच किट, रंग बदलते ही मिलेगा संकेत

सोनीपत के निफ्टेम ने विकसित की मिलावट जांच किट, रंग बदलते ही मिलेगा संकेत

08 Nov 2026

सोनीपत, 08 नवंबर (एजेंसी)। सोनीपत के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच को आसान बनाने के लिए नैनो तकनीक आधारित आधुनिक जांच किट विकसित की हैं। संस्थान की नैनो-बायोसेंसर प्रयोगशाला में वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में तैयार इन किटों से दूध, पनीर, घी और मक्खन में संभावित मिलावट के साथ खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों के अवशेषों की भी जांच की जा सकेगी।

इन किटों की खास बात यह है कि रासायनिक प्रतिक्रिया के बाद रंग बदल जाता है। इसके बाद दिए गए रंग चार्ट से मिलान कर मिलावट की संभावना का शुरुआती पता लगाया जा सकता है। निफ्टेम के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबरॉय के अनुसार, इन किटों को विकसित करने का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की जांच को कम समय में आसान और कम खर्चीला बनाना है। नैनो तकनीक, रासायनिक सेंसर और रंग आधारित तकनीक के इस्तेमाल से सीमित उपकरणों में भी प्रारंभिक जांच की जा सकती है। हालांकि, मिलावट की अंतिम पुष्टि के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में परीक्षण जरूरी होगा। निफ्टेम की प्रयोगशाला ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के लिए पेस्टीचेक नाम की किट तैयार की है। वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, इससे खाद्य पदार्थों में 26 प्रकार के कीटनाशकों के अवशेषों की प्रारंभिक जांच की जा सकती है। इनमें ऑर्गेनोफॉस्फोरस और कार्बामेट समूह के कीटनाशक शामिल हैं। किट में नैनोएंजाइम आधारित रंग परिवर्तन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी लक्षित पहचान सीमा 10 पीपीबी तक बताई गई है। इसका उपयोग चायपत्ती, दूध, अनाज, फल और सब्जियों के नमूनों की जांच में किया जा सकता है। जांच के लिए नमूने को विशेष घोल में मिलाकर उसका अर्क तैयार किया जाता है।

इसे सेंसर पट्टी पर डालकर करीब 10 मिनट तक प्रतिक्रिया होने दी जाती है। इसके बाद दो नैनो अभिकर्मक मिलाए जाते हैं। रंग की तुलना चार्ट से की जाती है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुलाबी से नीला रंग होना नकारात्मक जांच का संकेत है, जबकि गुलाबी रंग बने रहने पर कीटनाशक की संभावित मौजूदगी मानी जाती है। इसके परीक्षण में 10 अलग-अलग प्रयोगशालाओं को शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। पनीर में संभावित मिलावट और ताजगी का पता लगाने के लिए पनीर चेक किट विकसित की गई है। इसमें कंघी के आकार का सेंसर लगाया गया है, जिसके पांच हिस्सों से पांच अलग-अलग मानकों की जांच होती है। इनमें सोडा या न्यूट्रलाइजर, यूरिया, फॉर्मेल्डिहाइड, स्टार्च और एलिजारिन आधारित ताजगी का संकेत शामिल है। जांच के लिए पनीर के छोटे टुकड़े में सेंसर को पांच से छह सेकंड तक लगाया जाता है। इसके बाद करीब पांच मिनट में रंग विकसित होता है। प्रत्येक हिस्से के रंग का मिलान चार्ट से किया जाता है।

संस्थान के अनुसार, इस किट का सत्यापन राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त 10 प्रयोगशालाओं में कराया गया है। इसकी भंडारण अवधि छह महीने बताई गई है। इसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की मंजूरी और रैपिड एनालिटिकल फूड टेस्टिंग कार्यक्रम के तहत मान्यता मिलने की जानकारी भी दी गई है। दूध में मिलावट की प्रारंभिक जांच के लिए मिल्क-ओ-स्ट्रिप नाम की किट तैयार की गई है। इससे डिटर्जेंट, न्यूट्रलाइजर, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, हाइपोक्लोराइट, ग्लूकोज, माल्टोडेक्सट्रिन, फॉर्मेल्डिहाइड, नमक और यूरिया की संभावित मौजूदगी की जांच की जा सकती है। इसमें कंघी के आकार का सेंसर और विशेष रासायनिक अभिकर्मक इस्तेमाल किए गए हैं। जांच के दौरान ड्रॉपर से दूध का नमूना निर्धारित जगह पर डालकर सेंसर को पांच से छह सेकंड तक उसमें डुबोया जाता है। तय समय बाद रंग की तुलना दिए गए चार्ट से की जाती है। इससे डेयरी और दूध संग्रह केंद्रों पर दूध की शुरुआती जांच आसान हो सकती है।

संस्थान के अनुसार, इस किट को एफएसएसएआई से स्वीकृत बताया गया है। घी और मक्खन में पाम ऑयल, सूरजमुखी तेल और अन्य वनस्पति तेलों की संभावित मिलावट का पता लगाने के लिए घी चेक किट विकसित की गई है। इसमें सोने के सूक्ष्म कणों और विशेष रासायनिक अभिकर्मकों का इस्तेमाल किया गया है। रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण रंग में बदलाव होता है, जिससे मिलावट का शुरुआती संकेत मिलता है। जांच के लिए घी या मक्खन के नमूने को हल्का गर्म करके तरल किया जाता है। इसके बाद उसकी एक बूंद निर्धारित जांच सतह पर डालकर करीब एक मिनट तक प्रतिक्रिया होने दी जाती है। फिर रंग का मिलान चार्ट से किया जाता है। घी और मक्खन की संरचना अलग होने के कारण दोनों में इस किट की जांच क्षमता का अलग-अलग सत्यापन जरूरी है। संस्थान के अनुसार, इन सभी किटों का मकसद खाद्य पदार्थों में संभावित मिलावट की समय रहते पहचान करना है। रंग बदलने से मिलने वाले संकेत उपभोक्ताओं, डेयरी संचालकों और खाद्य कारोबारियों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। हालांकि, किट से मिले परिणाम प्रारंभिक जांच तक सीमित हैं। किसी पदार्थ में मिलावट की पुष्टि के लिए प्रमाणित प्रयोगशाला में विस्तृत परीक्षण कराना जरूरी रहेगा।

Latest News