इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
तेलंगाना की पूर्व विधायक के ठिकानों पर 40.96 करोड़ के गबन मामले में छापेमारी, 30 लाख नकद व दस्तावेज बरामद

तेलंगाना की पूर्व विधायक के ठिकानों पर 40.96 करोड़ के गबन मामले में छापेमारी, 30 लाख नकद व दस्तावेज बरामद

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। तेलंगाना में 40.96 करोड़ रुपये के सरकारी धान के गबन से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खानापुर की पूर्व विधायक अजमेरा रेखा नाइक से जुड़ी फर्म एआरएस इंडस्ट्रीज और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की है। शुक्रवार को शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक 30 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। निर्मल जिले में तलाशी अभियान जारी है।


ईडी के अनुसार, तेलंगाना पुलिस की ओर से 19 अगस्त को खानापुर थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें अजमेरा रेखा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(2), 316(5) और 318(4) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


ईडी ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार रेखा नाइक एआरएस इंडस्ट्रीज की स्वामिनी हैं। उन पर जानबूझकर सरकारी धान के भंडार का गबन करने और सरकार को 40,96,96,834 रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। ईडी ने इसी प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मामला दर्ज किया है।


ईडी के मुताबिक, संबंधित फर्म ने समझौतों के तहत कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति नहीं की। इससे सरकार को 40.96 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और आरोपितों को अनुचित आर्थिक लाभ मिला। तेलंगाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत जिस अपराध को प्राथमिकी में शामिल किया है, वह पीएमएलए की अनुसूची के भाग-ए में सूचीबद्ध है। एजेंसी ने बताया कि मामले में आगे की जांच और तलाशी जारी है।

Latest News