इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एलआईजी फ्लैटों का ड्रा रद्द,लोगों ने किया हंगामा `भारत में निर्माण करें, भारत में खेलें और भारत के साथ आगे बढ़ें\', खेल उद्योग के दिग्गजों से बोले मांडविया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए तौहिद हृदोय बांग्लादेश में विदेश राज्यमंत्री के घर के बाहर आगजनी, एनसीपी नेता के आवास पर फेंका बम सात साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को बिना नोटिस हटाना मनमाना: हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसलाः आपसी वित्तीय लेनदेन के विवाद को साइबर अपराध का रूप नहीं दे सकते गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार में शूट हुई फिल्म ऑफलाइन की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा \'देव\' \'ईठा\' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म \'मॉन्स्टर\' में सलमान और नयनतारा की जोड़ी दिखाएगी दम, एक्शन से सजेगी फिल्म जयपुर में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक डिपोर्ट, इस साल अब तक 75 को भेजा गया वापस एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला यूपी के हजारों कर्मचारियों को पेंशन में राहत, नियमितीकरण से पहले की सेवा भी गिनी जाएगी; सुप्रीम कोर्ट ने दो कानून रद्द किए लापता बांग्लादेशी नागरिक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड को \'जीरो एफआईआर\' दर्ज करने का निर्देश बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- रोक नहीं, नियमन बेहतर तीन साल तक क्यों दबाई गई ईडी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, महासचिव को दिए जांच के आदेश पीएमएलए के तहत ईडी की शक्तियों की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, जनवरी में होगी सुनवाई रोस्टर का हवाला देकर बेंच ने किया किनारा, सीजेआई के पास भेजा गया ऐतिहासिक सीएस लाइब्रेरी का केस सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर विरोध स्थल मामले में जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया राजस्थान हाइकोर्ट खंडपीठ का अहम फ़ैसला : सविंदा अल्प वेतनभोगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ एएनएम के नियमितीकरण पर लगी रोक हटी महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दाखिल किया पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन, भाजपा अध्यक्ष ने बताये प्रधानमंत्री की कार्यशैली के पांच मंत्र मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
उत्तराखंड की स्वदेशी बद्री गाय के संरक्षण में बड़ी उपलब्धि, आईवीएफ के जरिए हुआ बछिया का जन्म

उत्तराखंड की स्वदेशी बद्री गाय के संरक्षण में बड़ी उपलब्धि, आईवीएफ के जरिए हुआ बछिया का जन्म

12 Sep 2026

नई दिल्ली, 12 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तराखंड की स्वदेशी बद्री गाय के संरक्षण और आनुवंशिक सुधार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्नत प्रजनन तकनीक ओवम पिक-अप और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के जरिए एक स्वस्थ बद्री नस्ल की बछिया का जन्म हुआ है। यह बछिया 11 सितंबर 2026 को अकादमिक डेयरी फार्म में पैदा हुई।


इस उपलब्धि की खास बात यह है कि बद्री गाय के भ्रूण को साहीवाल गाय में प्रत्यारोपित किया गया था। सफल भ्रूण प्रत्यारोपण के बाद साहीवाल गाय ने स्वस्थ बद्री बछिया को जन्म दिया।


बद्री गाय उत्तराखंड का राज्य पशु है और राज्य की महत्वपूर्ण स्वदेशी पशु आनुवंशिक संपदा मानी जाती है।


यह प्रयोग आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के सहयोग से किया गया। परियोजना को उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, हल्दी से वित्तीय सहयोग मिला।


आईसीएआर-एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ओपीयू-आईवीएफ जैसी उन्नत प्रजनन तकनीक से आनुवंशिक रूप से श्रेष्ठ मादा पशुओं से बड़ी संख्या में भ्रूण तैयार किए जा सकते हैं। इससे बद्री नस्ल के उत्कृष्ट जर्मप्लाज्म को पारंपरिक प्रजनन की तुलना में तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।


इस शोध कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2023 में जीबी पंत विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डॉ. एमएस चौहान की पहल और नेतृत्व में हुई थी। इसके बाद पंतनगर विश्वविद्यालय और आईसीएआर-एनडीआरआई के वैज्ञानिकों ने बद्री गाय के लिए ओपीयू-आईवीएफ, भ्रूण उत्पादन और भ्रूण प्रत्यारोपण की तकनीक विकसित करने पर काम किया।


श्रेष्ठ बद्री गायों से लिए गए अंडाणु


कार्यक्रम के तहत आनुवंशिक रूप से मूल्यवान बद्री गायों से अल्ट्रासाउंड की मदद से अंडाणु निकाले गए। इन अंडाणुओं को प्रयोगशाला में परिपक्व किया गया और उत्तराखंड पशुधन विकास बोर्ड से प्राप्त आनुवंशिक रूप से श्रेष्ठ बद्री सांड के वीर्य से उनका निषेचन कराया गया।


तैयार भ्रूणों को नियंत्रित प्रयोगशाला परिस्थितियों में विकसित करने के बाद उपयुक्त समय के लिए तैयार की गई साहीवाल और अन्य गायों में प्रत्यारोपित किया गया। इसी प्रक्रिया से एक साहीवाल रिसिपिएंट गाय ने स्वस्थ बद्री बछिया को जन्म दिया।


वैज्ञानिक टीम के अनुसार, एक अन्य तैयार क्रॉसब्रेड रिसिपिएंट गाय के भी अगले 5 से 7 दिनों में बद्री बछड़े को जन्म देने की उम्मीद है।


बद्री नस्ल के संरक्षण और आनुवंशिक सुधार के लिए वैज्ञानिक अब श्रेष्ठ और अधिक उत्पादन देने वाली बद्री गायों की क्लोनिंग पर भी काम कर रहे हैं। शोध के दौरान क्लोन किए गए बद्री भ्रूण तैयार करने में सफलता मिली है।


अगले चरण में ओपीयू-आईवीएफ और क्लोनिंग से तैयार भ्रूणों को साहीवाल, क्रॉसब्रेड और बद्री नस्ल की उपयुक्त रिसिपिएंट गायों में प्रत्यारोपित करने की योजना है। इसका उद्देश्य श्रेष्ठ बद्री जर्मप्लाज्म का तेजी से विस्तार करना और इस स्वदेशी नस्ल के दीर्घकालिक संरक्षण एवं आनुवंशिक सुधार को बढ़ावा देना है।


वैज्ञानिकों का मानना है कि आधुनिक प्रजनन तकनीक और देशी आनुवंशिक संसाधनों के इस संयोजन से हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पशुधन विकास को बढ़ावा मिल सकता है।

Latest News