27 Apr 2026
नोएडा, 27 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नोएडा के थाना फेस- तीन क्षेत्र के गढी- चौखंडी गांव के पास सोमवार सुबह को दो कारों में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कारें पूरी तरह से जल चुकी थी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 121 के गढ़ी- चौखंडी गांव के पास अजनारा सोसाइटी के समीप खड़ी एक होंडा इमेज कार में अचानक आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कार पूरी तरह से जल चुकी है। उन्होंने बताया कार बिजली खंभे के पास खड़ी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिजली की तार में हुई स्पार्किंग की वजह से चिंगारी गिरी और कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल पुलिस आग के कारण का पता लग रही है। इस घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अपरा तफरी का माहौल रहा। मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर को सेक्टर 121 के पास एक ककर रेनॉल्ट ट्राइबल में आग लग गई। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी परथला से एफएनजी रोड की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कार पूरी तरह से जल गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं है। उन्होंने बताया कि कार में 6 लोग बैठे थे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाल दिया गया।