18 Feb 2026
नई दिल्ली, 18 फ़रवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंच गए। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.जितेन्द्र सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे। उनका राज्य मंत्री डॉ.जितेन्द्र सिंह ने स्वागत किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शूफ इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे, उनकी भागीदारी से भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी और गहरी और मजबूत होगी।