12 May 2026
नई दिल्ली, 12 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के जज के रुप में नियुक्त करने के लिए नौ वकीलों की नियुक्ति की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने ये सिफारिश 11 और 12 मई को हुई बैठक के बाद की है। कॉलेजियम ने जिन वकीलों को जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है, उनमें इंद्रनील राय, आर्यक दत्त, अतरुप बनर्जी, संदीप कुमार डे, पार्थ प्रतीम राय, सुदीब देब, अनुज सिंह, अर्जुन राय मुखर्जी और ऋषद मेदोरा के नाम शामिल हैं।