05 Feb 2026
नई दिल्ली, 05 फ़रवरी (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को क्रिकेट संघ के साथ जुड़ने की अनुमति दे दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि 2017 में जब उच्चतम न्यायालय ने अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश दिया था वो जीवन भर के लिए नहीं था। उच्चतम न्यायालय के इस आदेश के बाद अब अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के काम में नियमों के मुताबिक हिस्सा ले सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने 2 जनवरी, 2017 को अनुराग ठाकुर को झूठा हलफनामा दाखिल करने और कोर्ट की अवमानना का दोषी पाया था। उच्चतम न्यायालय इससे काफी नाराज़ हुआ और अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष और अजय शिर्के को सचिव पद से हटा दिया था। बाद में कोर्ट में अनुराग ठाकुर के खिलाफ अवमानना का भी मामला चला था। अनुराग ठाकुर ने उच्चतम न्यायालय से बिना शर्त माफी भी मांगा था जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।