16 Feb 2026
वासुदेव बलवंत फड़के का 1883 में निधन हुआ, लेकिन उनका नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती क्रांतिकारियों में आज भी सम्मान से लिया जाता है। उन्हें ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का अग्रदूत माना जाता है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों को संगठित कर औपनिवेशिक सत्ता को चुनौती दी। उनका मानना था कि आज़ादी केवल याचना से नहीं, संघर्ष से मिलेगी। ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ उनके प्रयासों ने आगे आने वाले क्रांतिकारियों को प्रेरणा दी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने साहस, संगठन और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण पेश किया, जिससे वे भारतीय क्रांतिकारी इतिहास में अमर हो गए। महत्वपूर्ण घटनाक्रम 1370 - रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया। 1670- शिवाजी ने मुगलों के कब्जे वाले सिंहगढ़ किले को जीता। 1698- औरंगजेब ने जिंजी के किले पर कब्जा कर लिया। 1813- प्रसिया ने फ्रांस के खिलाफ जंग का ऐलान किया। 1852- फ्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये। 1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया। 1867 - स्वेज नहर से पहला जहाज गुजरा। 1878 - सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया। 1882 - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया। 1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन। 1909 - अमेरिकी साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन। 1915 - गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया। 1927 - वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की। 1931 - लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया। 1933 - अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी। 1934 - पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई। 1945 - सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा। 1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की। 1947 - सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया। 1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया। 1962 - जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत। 1964 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया। 1972 - ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया। 1976 - मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया। 1982 - जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के खिलाफ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया। 1983 - नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया। 1990 - चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया। 1996 - रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने 'डीप ब्लू' नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया। 1997 - नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। 1999 - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया। 2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फरवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया। 2001 - आठवां अंतरराष्ट्रीय जहाजी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू, अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा, भारत द्वारा विरोध, इजराइल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल। 2002 - लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी। 2002 - नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये। 2004 - फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार। 2005 - बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा। 2007 - महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन। 2007 - अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की। 2008 - कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की। 2008 - अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की। 2008 - भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया। 2008 - अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया। 2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी। 2014 - सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया। 2016 - तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत राहुल। जन्म 1792 - बुधु भगत - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा 'लरका विद्रोह' के आरम्भकर्ता। 1881 - पूर्णसिंह -भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक थे। 1899 - जीवनानन्द दास - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक। 1935 - रवि टंडन - जानेमाने भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे। 1954 - के. चन्द्रशेखर राव - प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री। 1984 - सदा मोहम्मद सैयद - दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री निधन 1883 - वासुदेव बलवंत फड़के - भारतीय क्रांतिकारी (जन्म- 1845) 1943 - जेम्स ब्रेड टेलर - भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर थे। 1958 - पेरीन बेन पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं। 1968 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1986 - जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) - भारतीय दार्शनिक (जन्म 1895) 1988- कर्पूरी ठाकुर- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री। 1993 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी। 1994 - चिमनभाई पटेल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 2004 - जोस लोपेज पोरेटील्लो - मेक्सिको के राष्ट्रपति थे। 2005 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार। 2017 - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार। 2020 - लैरी टेस्लर - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे। 2021 - सतीश शर्मा - कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। 2021 - संजय राजाराम - भारत के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे।