13 Jun 2026
नई दिल्ली, 13 जून (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपने क्षेत्र के करदाताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत छूट (Rebate) की घोषणा की है। यह छूट उन करदाताओं को प्रदान की जाएगी जो अपने संपत्ति कर का भुगतान 30 जून, 2026 अथवा उससे पूर्व कर देंगे।
एनडीएमसी के प्रवक्ता के अनुसार क्षेत्र के सभी संपत्ति स्वामियों से आग्रह किया गया है कि वे इस लाभकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय पर अपने संपत्ति कर का भुगतान करें तथा एनडीएमसी द्वारा प्रदान की जा रही छूट के माध्यम से उल्लेखनीय बचत का लाभ प्राप्त करें।
एनडीएमसी क्षेत्र के करदाता परिषद के ऑनलाइन भुगतान पोर्टल अथवा परिषद द्वारा अधिसूचित अन्य अधिकृत भुगतान माध्यमों के माध्यम से भी अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।
एनडीएमसी अपने क्षेत्र के सभी करदाताओं से अपील करती है कि वे अंतिम समय की भीड़भाड़ से बचने हेतु नियत तिथि से पूर्व ही अपने संपत्ति कर का भुगतान करें और 10% छूट का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
प्रवक्ता ने बताया कि अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए करदाता कार्यालय समय के दौरान एनडीएमसी के कर विभाग से संपर्क कर सकते हैं अथवा एनडीएमसी की वेबसाइट का अवलोकन भी कर सकते हैं।