08 May 2026
सुलतानपुर, 08 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के थाना कोतवाली लम्भुआ के बुधापुर मोड़ वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं को टक्कर मार दिया। हादसे में दाेनों महिलाएं घायल हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने शुक्रवार को बताया कि इलाज के दाैरान जिस महिला की माैत हुई, जिसकी पहचान उर्मिला के रूप में हुई है। परिजनाें से पता चला है कि उर्मिला राेजाना अपने महिला मित्र गीता के साथ टहलने जाती थी। आज भी वह टहलने के लिए निकली ताे इसी दाैरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिलाएं घायल हाे गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला उर्मिला की माैत हाे गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तथा सीसीटीवी का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द ही इसका अनावरण कर लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक की जायेगी ।