23 May 2026
जोरहाट (असम), 23 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जोरहाट जिले के नाऊबेसा इलाके में नाइट सुपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 45 से अधिक लोग घायल हो गए ।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यात्रियों से भरा बस नाऊबेसा इलाके में अनियंत्रित होकर पलट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
घटना के समय बस गुवाहाटी से माजुली के कमलाबाड़ी तक जा रही थी। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।