04 Feb 2026
उरई, 04 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उरई में कोतवाली क्षेत्र के खर्रा हरकौती मार्ग के समीप एक खेत में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। प्राथमिक जांच में शव पर चोटों के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस हत्या की दिशा में पुलिस जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि खर्रा हरकौती मार्ग के पास स्थित एक खेत में सुबह कमला (55) पत्नी मुन्ना लाला का शव देख ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। महिला का शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। शव को कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतका के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान हैं। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।