18 Apr 2026
सुलतानपुर, 18 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के हनुमानगंज रामपुर पुरवां में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखण्ड प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि सुबह हनुमानगंज रामपुर पुरवां में एक व्यक्ति का शव खेत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण किया । फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया । मृतक की पहचान गया प्रसाद (45) रामअजौर के रूप में हुई । वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।पोस्टममार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात इसमें अग्रिम विधि कार्यवाही की जाएगी।