28 Jan 2026
जगदलपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। ज़िला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर में बुधवार काे बम होने की सूचना के बाद एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हां सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी न्यायालय परिसर में माैजूद हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे का पता लगाने के लिए पूरे न्यायालय परिसर में तलाशी ली जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बम की धमकी न्यायालय के अधिकारिक वेवसाईड को मिले एक संदिग्ध ईमेल के ज़रिए दी गई थी। ईमेल के सोर्स का पता लगाने और धमकी की सच्चाई की जांच करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और न्यायालय परिसर के अंदर और आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस अलर्ट के कारण न्यायालय की कार्रवाई भी बाधित हुई हबस्तर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संताेष चाैधरी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय, जगदलपुर में बम होने की सूचना के बाद न्यायालय परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उन्हाेंने समस्त सम्माननीय अधिवक्ता गणों को सूचित करते हुए कहा कि आज जो अधिवक्ता न्यायालय परिसर में आ चुके हैं, वे सभी न्यायालय परिसर से बाहर न जाएं और जो अधिवक्ता न्यायालय में नहीं आए हैं, वे सभी न्यायालय से बाहर ही रहे, न्यायालय में भीतर प्रवेश करने की जबरदस्ती ना करें और पुलिस द्वारा किए जा रहे जांच में पूर्ण सहयोग करें। उन्हाेंने कहा कि मिली जानकारी के अनुसार एक ईमेल सरकारी वेबसाइट पर आया है, उसी की जांच चल रही है।ै।