10 May 2026
नई दिल्ली, 10 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को थिरु सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं! केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।"