25 Apr 2026
भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। ओडिशा विधानसभा में 30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, सभी विधायकों को सत्र के दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। यह विशेष बैठक पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं के योगदान और उनकी भागीदारी पर केंद्रित रहेगी। सत्र में शासन और विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।