11 Feb 2026
लखनऊ, 11 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आम जनता बजट को लेकर विपक्षी दलों ने आम जनता और युवाओं, किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों के लिए सूखा और खाली बताते हुए विदाई वाला बताया है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल ने जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला करार दिया है। कांग्रेस पार्टी और सदन में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा माेना ने उत्तर प्रदेश के आम बजट में कुछ भी नया न होना वाला बताया। उन्होंने कहा कि ये सूखा और खाली बजट है। इसमें युवाओ, किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों सहित सभी को निराश करने वाला है। योगी सरकार का ये अंतिम बजट है। इतने बड़े बजट में सिर्फ 5 प्रतिशत भी नई योजनाएं नहीं है। 9 लाख 12 हजार करोड़ में सिर्फ 43 करोड़ की नई योजनाएं, बहुत निराशाजनक है। वित्तीय घाटा पूरा करने के लिए जनता की जेब काटने की तैयारी में भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार का यह बजट पेश किया गया हैकांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बजट को लेकर कहा कि भाजपा की योगी सरकार हर बार बजट को अच्छा बताती है। लेकिन क्या उत्तर प्रदेश का भविष्य बेहतर हुआ। कोई एक काम ऐसा नहीं हुआ जिससे प्रदेश के नागरिकों को भाग्य बदल गया हो। लोगों को अच्छी सुविधाएं मिली हों। मथुरा में पूरा परिवार आर्थिक स्थिति के कारण सुसाइड कर लिया। पिछला बजट कहां खर्च हुआ, उस पर स्वेत पत्र जारी कर सरकार बताए। खर्च नहीं कर पा रही योगी सरकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के पेश बजट को विदाई वाला करार दिय। उन्होंने कहा कि हर बजट पिछले बजट से बड़ा होता है ये माना जाता है। पिछले से इस बजट की तुलना करें तो बड़ा है, लेकिन खर्च नहीं कर पा रही योगी सरकार। जो एमओयू हुए थे वो जमीन पर कितना पहुँचा। डील के बाद एमएसएमई में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। अखिलेश ने कहा कि इसके साथ भाजपा की विदाई तय है। लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के पेश बजट केवल घोषणाओं का पुलिंदा बताया। उन्होने कहा कि बजट का जमीनी सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।।