22 Jan 2026
23 जनवरी 1897 में आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे साहसी, दूरदर्शी और प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उन्होंने भारतीय सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर पूरी तरह स्वतंत्रता आंदोलन को अपना जीवन समर्पित कर दिया। नेताजी का मानना था कि भारत को आज़ादी केवल अहिंसक आंदोलनों से नहीं, बल्कि सशक्त और संगठित संघर्ष से मिलेगी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने विदेशों में जाकर आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और ब्रिटिश शासन को खुली चुनौती दी। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” उनका सबसे प्रसिद्ध नारा बना, जिसने लाखों भारतीयों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया। आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना और “दिल्ली चलो” का आह्वान उनके साहसिक नेतृत्व का प्रतीक था। उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा नेतृत्व वही होता है जो कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। नेताजी के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1897 में उनका जन्म हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 2021 से 23 जनवरी को आधिकारिक रूप से पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। यह दिन देशवासियों को नेताजी के बलिदान, संकल्प और साहस से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। महत्वपूर्ण घटनाचक्र 1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए। 1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई। 1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया। 1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ। 1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया। 1849 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं। 1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया। 1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ। 1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये। 1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया। 1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की। 1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया। 1966 - इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं। 1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया। 1973 - वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की। 1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ। 1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई। 1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफा दिया। 1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की। 2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा। 2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध। 2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू। 2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ। 2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया। 2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए। 2008 - खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी। 2008 - अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला। 2008 - ईरान के खिलाफ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी। 2009- फिल्मी और टेलीविजन कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया। 2020 - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा। 2020 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी। 2020 - गृह मंत्रालय ने 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' 2020 के विजेताओं की घोषणा की। 2020 - भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर आ गया, जबकि साल 2018 में 78वें स्थान पर था। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। जन्म 1809 - वीर सुरेंद्र साई - भारतीय क्रांतिकारी थे। 1814 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है। 1897 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी। 1926 - बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक । 1928 - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं। 1930 - डेरेक वॉलकोट - पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता। 1933 - भीम सेन सिंघल - मुंबई में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक हैं। 1953 - अचल कुमार ज्योति - भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं। निधन 1924 - शाह अब्दुल्ला - सऊदी अरब के राजा। 1963 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी। 1975 - अमिय कुमार दास - भारतीय समाज सेवक थे। महत्वपूर्ण दिवस -पराक्रम दिवस। -कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।