20 Apr 2026
गुवाहाटी, 20 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। गुवाहाटी महानगर में हुई भारी बारिश के कारण मालीगांव क्षेत्र में रविवार आधी रात बाद एक युवती नाले के तेज बहाव में बह गई। बताया गया है कि धारापुर की रहने वाली पायल नाथ बारिश के दौरान नाले के तेज के तेज बहाव में बह गई। युवती की तलाश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने खोज अभियान शुरू किया है। खराब मौसम और तेज बहाव के बावजूद बचाव कार्य जारी है।