05 Mar 2026
रायपुर, 05 मार्च (हि.स.)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के अनुसार 6 और 7 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। नागपुर मंडल के अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा और गुदमा-गोंदिया रेल खंड में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। जिसके चलते रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। बिलासपुर जोन के रेलवे प्रशासन द्वारा बताया गया है कि 6 और 7 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह काम रेल लाइन और पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। रद्द रहने वाली गाड़ियां 1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 5) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी। 6) गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 7) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 8) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 9) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 10) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 11) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 12) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 13) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां 1) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा। 2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।