15 Feb 2026
ग्वालपाड़ा, 15 फरवरी (हि.स.)। असम के गोलपाड़ा जिले के मटिया क्षेत्र में शनिवार की शाम डूबने की एक दर्दनाक घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
मृतकों की पहचान जानिब संगमा (6), नेहा संगमा (3) और आयुस मराक (4) के रूप में हुई है। इनमें जानिब संगमा और नेहा संगमा सगे भाई-बहन थे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बच्चे खेलते समय पास के एक जलाशय में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।