16 Feb 2026
पुंछ, 16 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील के सेक्लू इलाके में एक वाहन खाई में गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मंडी के एसएचओ नेको राम ठाकुर के अनुसार पंजीकरण संख्या जेके12 6143 वाली वैगन आर गाड़ी पुंछ से मंडी जा रही थी तभी सेक्लू में अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में गिर गई। इसके परिणामस्वरूप सेक्लू मंडी निवासी नाजिर हुसैन के पुत्र मोहम्मद जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए मंडी उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, "आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।"