24 Feb 2026
ब्रेकिंग...
उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामाबाद गली नंबर-3 स्थित कपड़ों के व्यापारी इकबाल के मकान में अचानक भीषण आग लगने से 5 बच्चों और 1 महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के वक्त घर के पुरुष नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे।