04 Feb 2026
मीरजापुर, 04 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के थाना कोतवाली देहात में जिम की आड़ में लड़कियाें काे धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने बुधवार काे आठवें आराेपित काे गिरफ्तार किया है।इससे पहले सात आराेपिताें काे जेल भेजा जा चुका है। काेतवाल अमित मिश्र ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में संदिग्ध आरोपित मौलवी खलीलुर्रहमान को गिरफ्तार किया। आरोपी खलीलुर्रहमान, जो कि मीरजापुर के भूदेव की गली, भटवा के पोखरी का निवासी है। आरोपित मौलवी का मुख्य कार्य हिंदू लड़कियों को मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि उसने वर्ष 2023 में थाना लोहता, वाराणसी में एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से उसका निकाह कराया था। इस मामले में थाना लोहता, वाराणसी पर पहले ही अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपित मौलवी खलीलुर्रहमान के खिलाफ मीरजापुर के थाना कोतवाली देहात पर दो मामले पंजीकृत हैं।