30 Mar 2026
काठमांडू, 30 मार्च (हि.स.)। नेपाल सरकार ने 2 अप्रैल को प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन बुलाने के लिए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के समक्ष सिफारिश करने का निर्णय लिया है। सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में संसद का अधिवेशन बुलाने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर राष्ट्रपति संसद का अधिवेशन बुलाते हैं। गत 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव से नए सांसद चुने गए हैं। नवगठित सरकार की ओर से संसद का पहला अधिवेशन बुलाया जा रहा है।