01 Feb 2026
सोलन, 01 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में सुबाथू मार्ग पर स्थित देवठी क्षेत्र के समीप शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के साथ ही आसमानी बिजली गिरने से करीब 55 भेड़ बकरियां मारी गई हैं । जबकि कई भेड़ - बकरियां जख्मी हुई है । आसमानी बिजली गिरने के समय वहां मौजूद तीन भेड़ पालकों ने कहा कि वह बाल बाल बचे हैं । हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र किन्नौर के रहने वाले भेड़ पलकों ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह करीब पौने चार बजे हुआ जब आसमान से बूंदा बांदी शुरू होने पर भेड़ पालक टेंट लगा रहे थे तो अचानक आसमानी बिजली गिरी, जिससे उनकी भेड़ें मारी गई और कुछ बुरी तरह जख्मी हुई हैं किन्नौर के भाबा क्षेत्र निवासी विशाल नेगी, विनय सिंह, कृष्ण भगत तथा विनोद कुमार चौरा की यह भेड़ बकरियां थीं । इनका कहना है कि इन सभी भेड़ पालकों की कुलमिलाकर 650 भेड़ बकरियां थी । जिनमें से 55 से अधिक मारी गई हैं भेड़ पालक बुद्धि सिंह, कुलदीप नेगी और विनोद नेगी ने कहा कि वह तानों ही बिजली गिरने के समय घटनास्थल के समीप ही मौजूद थे अचानक गिरी आसमानी बिजली से वह बाल - बाल बचे हैं । उन्होंने अपने साथ हुई इस प्राकृतिक घटना के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है ।