25 Feb 2026
गुजरात के राजकोट शहर में 17 मई 1951 को जन्मे मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास चारण का 26 फरवरी 2024 को 72 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। भारतीय संगीत उद्योग में उन्हें तलत अज़ीज़ और जगजीत सिंह के साथ गज़ल को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म "नाम" में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत "चिठ्ठी आई है" काफी लोकप्रिय हुआ। इस गाने ने पंकज उधास को घर-घर पहुंचा दिया। आगे चल कर उन्होंने कई फिल्मों के लिए पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उन्होंने कई एल्बम रिकॉर्ड किये और पूरी दुनिया में नाम कमाया। साल २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अन्य अहम घटनाएंः 1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत। 1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता। 1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया। 2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन। 2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। 2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु। 2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता। 2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा। 2008- रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। -भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया। जन्म 1994 - बजरंग पुनिया - प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान। 1946 - मृणाल पाण्डे- सम्पादक, पत्रकार एवं साहित्यकार। 1925 - प्रकाश मेहरोत्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ। 1908 - लीला मजूमदार- बांग्ला साहित्यकार। 1903 - कैलाश नाथ वांचू- भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश। 1896 - गोपाल स्वरूप पाठक- भूतपूर्व उपराष्ट्रपति। 1887 - बेनेगल नरसिंह राव- भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ। निधन 2024 - पंकज उधास- प्रसिद्ध ग़ज़ल और पार्श्वगायक। 2004 - शंकरराव चह्वाण - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। 1966 - विनायक दामोदर सावरकर- भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी। 1887 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर। 1886 - नर्मद -गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार। 1712 - बहादुर शाह प्रथम- दिल्ली के सातवें मुगल बादशाह।