19 Feb 2026
देहरादून, 19 फरवरी (हि. स.)। उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। आज सुबह से आसमान में बादल डेरा डाले हुए थे। मौसम में हल्की ठंड बनी हुई है। राजधानी देहरादून सहित राज्य में में आज आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।