01 May 2026
नई दिल्ली, 01 मई (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। तृणमूल कांग्रेस ने वोटों की गिनती के लिए सिर्फ केंद्र सरकार और केंद्रीय उपक्रम के कर्मचारियों को चुने जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी है। तृणमूल कांग्रेस ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि राज्य सरकार और राज्य के केंद्रीय उपक्रम के कर्मचारियों को इसमे शामिल नहीं किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने इसे लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने 30 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया था। उच्च न्यायालय का कहना था कि निर्वाचन आयोग का अधिकार है कि वह तय करे कि वोटों की गिनती के लिए सुपरवाइजर और असिस्टेंट किसे बनाए। टीएमसी ने इसी आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।