17 Feb 2026
सिलीगुड़ी, 17 फरवरी (हि.स)। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान नगर थाना की पुलिस टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है।सोमवार देर रात सर्किट हाउस मोड़ के पास एक ऑटो में यात्री बनकर जा रहे युवक की तलाशी में उसकी कमर से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि वह चेकपोस्ट से जंक्शन इलाके में हथियार की डिलीवरी करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।