08 Feb 2026
मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढापांडे क्षेत्र के निवासी सगे भाइयों पर अपने बेटे की सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। थाना मूंढापांडे पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। संभल जिले के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के बैटला गांव निवासी अमर पाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा पवन कुमार मुंढापांडे के जगरमपुरा में आर्मी में नौकरी लगने की तैयारी करने गया था। इसी दौरान जगरमपुरा निवासी मनोज कुमार ने अमरपाल को बताया कि उसने अपनी एकेडमी एलफर में तैयारी कराके कई लड़कों की नौकरी लगवाई है। अगर पांच लाख रुपये दाे तो तुम्हारे लड़के की नौकरी लगवा दूंगा। मनोज की बातों में आकर पीड़ित अमर पाल ने एडवांस चार लाख रुपये दे दिए। अमरपाल का कहना है कि उसने जब मनाेज से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ अभद्रता मारपीट कीनगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने रविवार को बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना में जाे भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जएगी।।