13 Jan 2026
झांसी, 13 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के गराैठा थाना पुलिस की साेमवार देर रात काे दाे बदमाशाें से मुठभेड़ हाे गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हाे गया। ये दाेनाें ट्रैक्टर-ट्रॉली चाेरी की घटना में फरार थे।
गराैठा क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र नाथ मिश्र ने मंगलवार काे बताया कि नाै जनवरी काे ग्राम निमगहना निवासी विजय कुमार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।गरौठा थाना पुलिस सोमवार देर रात निमगहना में निपान से मोती कटरा जाने वाले मार्ग पर बदमाशों की सुरागरसी में लगी थी। तभी एक ट्रैक्टर ट्राली सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह लोग ट्रैक्टर ट्राली नाले में पटक कर भागने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश जिला जालौन के आटा निवासी प्रवीन राजपूत के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके दूसरे साथी ग्राम निमगहना निवासी कृष्ण कुमार राजपूत ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घायल को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने अभियुक्ताें के पास से तमंचा मय कारतूस और चाेरी का ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर लिया है। पुलिस इन अभियुक्ताें के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।