19 May 2026
नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के जज के रूप में नियुक्त करने के लिए नौ न्यायिक अधिकारियों और दस वकीलों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम की 18 मई को हुई बैठक में ये सिफारिशें की गयीं। कॉलेजियम ने जिन नौ न्यायिक अधिकारियों को मद्रास उच्च न्यायालय के जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है, उनमें डॉ. पी मुरुगन, एमडी सुमति, एस अली, सी तिरुमगल चंद्रशेखर, धर्मालिंगम लिंगेश्वरन, कार्तिकेयन पालाथनदयुतम, षणमुगम कार्तिकेयन, बालुचामी मुरुगेशन और एन गुणशेखरन हैं। कॉलेजियम ने जिन दस वकीलों को मद्रास उच्च न्यायालय के जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है उनमें नटराजन रमेश, जीके मुथुकुमार, रामकृष्णन राजेश विवेकानंदन, संकरनरायणन रविकुमार, नागार्जुन दिलीप कुमार , एलाप्पन मनोहरन, कृष्णास्वामी गोविंदराजन, रजनीश पथियिल, के अप्पादुरई और रामासामी अनीता हैं। इसी के साथ कॉलेजियम ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के छह एडिशनल जजों को स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जस्टिस निवेदिता प्रकाश मेहता, जस्टिस प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबालकर, जस्टिस अश्विन दामोदर भोबे, जस्टिस रोहित वासुदेव जोशी, जस्टिस अद्वैत महेंद्र सेतना और जस्टिस प्रवीश शेषराव पाटिल को बॉम्बे उच्च न्यायालय के स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।