03 Feb 2026
जौनपुर,03 फरवरी (हि.स.)। कोडीन युक्त कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश के जौनपुर पुलिस ने सोमवार देर शाम एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जनपद में कुल दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 22 आरोपित नामजद हैं। एसआईटी प्रमुख एवं सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि मिलन फार्मा के मालिक शशांक मौर्या को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उससे अहम जानकारियां हासिल हुई हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी प्रमुख ने बताया कि वाराणसी से गिरफ्तार आरोपित अंकित श्रीवास्तव को मामले में पूछताछ के लिए वारंट-बी के तहत न्यायालय से रिमांड की अपील की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।